बात है तो ये हयात है.......... झगड़े पसंद हैं मुझे काश पता ये होता भी तुझे ! क्यूंकि...... कहीं न कहीं आप पूरे तो हो आधा ही सही, आप जुड़े तो हो ! एक नया रंग सा है, थोड़ी कड़वा सा है, पर रंग तो है ! बस ये रंग होना ज़रूरी है, तेरे मेरे बीच बस बात होना ज़रूरी है ! कैसी भी हों, बस बात चलती रहनी चाहिए तेरे मेरे बीच बस ये रात चलती रहनी चाहिए ! क्यूंकि...... बात है, तो बात बनती है ! क्यूंकि...... बात उस इंसान में है बात आखिर हमारी बात में है ! जब ये बात नहीं तो ये रात नहीं !!! ------कुनामी सोरेन